सल्ट पुलिस ने ₹2.93 लाख, गांजे के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार, चीड़ के पेड़ की छाल के बुरादे व गुटकों के पैकेट भी बरामद
थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा झड़ गांव से 01 किमी पहले बैण्ड पर चेकिंग के दौरान कार ईको स्पोर्टस फोर्ड वाहन संख्या- HR10-AB-4777 को रोककर चैक किया गया। चेकिंग में वाहन के चालक शुभम सिंह रावत उम्र 23 वर्ष के कब्जे से कुल 11.745 Kg अवैध गाँजा, चीड़ के पेड की छाल के 38 बुरादे के पैकेट एवं चीड़ के पेड़ की छाल के 60 गुटकों के पैकेट बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में NDPS एक्ट एवं भारतीय वन अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया।
पुलिस टीम द्वारा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
बरामद गांजे की कीमत लगभग ₹2.93 लाख, तस्करी में प्रयुक्त कार सीज
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
शुभम सिंह रावत उम्र 23 वर्ष पुत्र महेन्द्र सिंह रावत निवासी ग्वाली गाँव पो0 कैलानी ईकोखेत थाना सल्ट जि0 अल्मोड़ा हाल पता मकान न0 245 गली न0 7 शक्ति नगर सैक्टर 13 थाना मनी माजरा चण्डीगढ़
बरामदगी-
1-11.745 Kg अवैध गांजा व कार ईको स्पोर्टस फोर्ड बरामद।
2-चीड़ के पेड़ की छाल के कुल 38 बुरादे के पैकेट बरामद
3-चीड़ के पेड की छाल के कुल 60 गुटके के पैकेट बरामद।
बरामदा गांजे की कीमत- 2,93,625/- रुपये।
सल्ट पुलिस टीम-
1-अपर उ0नि0 जयप्रकाश सिंह
2-हेड कानि0 हेमन्त मनराल
3-कानि0 टोनेश त्यागी
4-कानि0 रविन्द्र कुमार