Shakti Samachar Online

अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

Almora-राजपुर, मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर राजपुर बिहोराखोला में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रजा अली अंसारी के आवास पर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने केक काटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा करने की शक्ति प्राप्त हो।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रजा अली अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए उनका मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहे।

कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष अकबर खान, जिला उपाध्यक्ष एड मोहम्मद असलम, महामंत्री मुस्तकीम मलिक, कार्यकारिणी सदस्य अनवर खान, नगर मंडल अध्यक्ष दानिश अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष इस्लाम बख्श, नगर मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद चांद अंसारी, फरजाना अंसारी, निदा अंसारी, राबिया अंसारी, अयाज अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

error: Content is protected !!