मनियागर से बानठौक ग्वाड़ मोटर सड़क मार्ग की डामरीकरण की मांग
अल्मोड़ा। ब्लाक धौलादेवी के अन्दर मनियागर से सेला, गिरचोला,मौनी,बानठौक,धमैड़ा, ग्वाड़ अन्य ग्राम सभाओ को मोटर मार्ग जोड़ती है। सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी हुयी है । स्थानीय लोगों का कहना है कि सही डामरीकरण नहीं होने के कारण उक्त रोड की स्थिति दयनीय हो चुकी है जो इलाके की मुख्य सड़क नवदेवल मन्दिर बानठौक एवं त्रिनेत्र महादेव बमनस्वाल जोकी ऐतिहासिक मन्दिर पुरातत्व को जोड़ता है सड़क मार्ग की स्थिति खतरे से खाली हो चुकी है सड़क में आस-पास और मध्य में बड़े -बड़े गड्डे होने से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है और स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क को मद्देनजर रखते हुए लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित विभागों से सड़क के सम्बन्ध में निरीक्षण और स्थलीय जांच करने को कहा। जिलाधिारी से निवेदन किया है कि ग्रामीणों ने उक्त मार्ग का सुधारीकरण किया जाय ताकि ग्रामीणों को सुविधा हो सके। ग्रामीणों में ललित, निर्मल, मनोज जोशी, दीपक,पूरन, पंकज, गौरव,पवन, भुवन सनवाल, मनोज सनवाल उपस्थित थे।