Shakti Samachar Online

धार की तूनी व एन . टी.डी.के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया

अनामिका सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा व पूजा जोशी ड्रग इंस्पेक्टर अल्मोड़ा द्वारा “सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन” अभियान के अनुक्रम में धार की तूनी व एन . टी.डी.के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड दवाईयों की जांच की गयी एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस भी चेक किए गए। एक्सपायरी बा्क्स बनाने के निर्देश दिये गये ।मेडिकल स्टोरों में नियमानुसार कैश मेमो मैंटेन करने, लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स बनाने, सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने, एक्सपायरी दवाइयों के सही रख रखाव व साफ सफाई बनाए रखने आदि निर्देश दिए गये।

error: Content is protected !!