उत्तराखंड क्रांति दल की अल्मोड़ा इकाई द्वारा “हर घर में जल मीटर-हर परिवार को पारदर्शी और न्यायपूर्ण जल बिल”अभियान सोमवार से
अल्मोड़ा -उत्तराखंड क्रांति दल की अल्मोड़ा इकाई द्वारा “हर घर में जल मीटर-हर परिवार को पारदर्शी और न्यायपूर्ण जल बिल”अभियान को आगामी सोमवार से लांच किया जा रहा है।
यू० के० डी० नेता विनय किरौला ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान व्यवस्था के अनुसार नगरपालिका-नगरनिगमो आदि के द्वारा मकानों के छेत्रफल के अनुसार जलसंस्थान पानी का बिल देता हैं जो आम जनता की जेब में सीधी डकैती है,जबकि न्यायपूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए थी कि कि किसी परिवार के द्वारा जितना पानी का उपभोग किया जाए उतना ही बिल आना चाहिये, अनको मकान जो छेत्रफल में बड़े है कितु उन घरों में दो बुजुर्ग दंपति ही रहतें हैं जिनके पानी की खपत बहुत कम है जल मीटर लगने पर खपत के अनुसार ही बिल आएगा,किंतु वर्तमान व्यवस्था के अनुसार उनको मकान के छेत्रफल के हिसाब से बिल देना होता हैं जो सीधे-सीधे आम नागरिक के जेब में डाका है।
केंद्रीय सयुक्त सचिव त्रिलोक लटवाल ने कहा कि उपरोक अभियान के तहत अल्मोड़ा नगर के हर वार्ड हर घर में UKD कार्यकर्ता जाकर जानता को इस लूट के खिलाफ संगठित कर सरकार से जल मीटर लगवाने की माग करेगे।
जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि आगामी सोमवार को अल्मोड़ा नगर के चौख़ान बाटा में सुबह 11 बजें से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत होगी।
सभी नगर वासियो से UKD ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग UKD के “हर घर जल मीटर-हर परिवार को पारदर्शी और न्यायपूर्ण बिल जमा”अभियान से जुड़ कर सरकार को हर घर में जल मीटर लगाने की नीति बनाने के लिए दबाव बनाए।
प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी,महामंत्री देवश जोशी,सयुक्त सचिव त्रिलोक लटवाल,यू० के० डी० नेता विनय किरौला,पान सिंह लटवाल,सुजीत टम्टा,अक्षय टम्टा उपस्थित थे।