मलबे की चपेट में आने से दो नेपाली मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
अल्मोड़ा नगर के धार की तुनी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन और मलबे की चपेट में आने से दो नेपाली मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को भागने तक का मौका नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। SDRF की टीम कड़ी मशक्कत के साथ मलबे को हटाकर शवों को बाहर निकालने और रेस्क्यू अभियान को पूरा करने में जुटी है।
You Might Like