Shakti Samachar Online

जीआईसी खेती के तेरह बच्चों ने उत्तीर्ण की सीएम प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा

छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने में पूरे विकासखंड में अव्वल रहा खेती का विद्यालय

Almora-जीआईसी खेती के तेरह बच्चों ने सीएम मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की है। समूचे विकासखंड में जीआईसी खेती प्रथम स्थान पर रहा है। जीआईसी खेती के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा सात जुलाई को हुई थी। जिसका परिणाम दो सितंबर को आया है। यह छात्रवृत्ति दो स्तरों पर दी जाती है। जूनियर वर्ग में कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे प्रतिभाग करते हैं और माध्यमिक वर्ग में कक्षा 9 के बच्चे शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 में छह सौ रूपए, कक्षा सात में सात सौ और कक्षा 8 में आठ सौ रूपए प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। माध्यमिक वर्ग में नौ सौ रूपए छात्रवृत्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि जीआईसी खेती के सभी तेरह बच्चे माध्यमिक स्तर पर उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण होने वाले बच्चों में सार्थक उप्रेती, भाष्कर पांडे, हिमांशु, कमल पांडे, पार्थ उप्रेती, रबीना, मोहित उप्रेती, शिवानी जोशी, कमला आर्या, यामिनी उप्रेती, अंजलि जोशी, प्रियांशु पांडे और लीला शामिल हैं। उप खंड शिक्षाधिकारी दीक्षा बेलवाल और पीटीए अध्यक्ष गोकुल पांडेय ने चयनित सभी बच्चों को शुभ कामनाएं दी है और जीआईसी खेती के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की है।

जीआईसी खेती के तेरह बच्चों द्वारा सीएम मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति की परीक्षा उत्तीर्ण करना हमारे लिए गौरव की बात है। विद्यालय के समस्त शिक्षकों का अथक प्रयास, बच्चों की मेहनत और उनके अभिभावकों की जागरूकता का ही परिणाम है कि हमारा विद्यालय समूचे विकासखंड में प्रथम स्थान पर आया है।
— राकेश कुमार, प्रधानाचार्य जीआईसी खेती
 

error: Content is protected !!