Shakti Samachar Online

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काण्ड़ानौला को ध्याडी़ कलस्टर विद्यालय मे समायोजन के मौखिक आदेशो का शिक्षक अभिवाहक संघ किया कड़ा विरोध

दन्या (अल्मोड़ा ) राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काण्ड़ानौला को ध्याडी़ कलस्टर विद्यालय मे समायोजन के मौखिक आदेशो का शिक्षक अभिवाहक संघ व विद्यालय प्रवन्ध समिति की बैठक मे कड़ा विरोध किया गया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य के माध्यम से जिलाधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किये गये अभिवाहक संघ व जनप्रतिनिधों ने शिक्षा विभाग के इस फैसले को तुगलकी फरमान बताया ।.
बैठक मे अभिवाहक संघ की अध्यक्ष बसन्त बल्लभ पाण्डे ने कहा कि यहा पर दयाकृष्ण काण्ड़पाल ने आर्य समज की प्रेरणा निजि स्कूल आरम्भ किया । अभिवाहको की माग पर एन डी तिवारी की सरकार ने इसे राजकीय विद्यालय.बनाया किन्तु वर्तमान सरकार ग्रामीणो की भावनाओ व शिक्षा की जरूरतो का माखौल उड़ा रही है । अभिवाहक अपने बच्चों के भविष्य के विये आन्दोलनात्मक कदम उठायेगे ।शिक्षक अभिवाहक संघ के अध्यक्षा नीमा काण्डपाल ने कहा कि बच्चो को यदि गाव से बाहर के ही स्कूलो मे जाना है तो वह कलस्टर स्कूलो के जाय.सुविधाजनक स्कूलो मे जाना पसन्द करेंगे ।
इस अवसर पर पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य दया कृष्ण काण्डपाल ने कहा कि उन्होने 2003मे निजि विद्यालय के तौर पर यह स्कूल स्थापित किया था उन्होने कहा कि सभी बच्चे सड़को मे नही रहते । बच्चों को स्कूलों मे आने व स्कूल से कलस्टर स्कूलो मे जाने मे समय की वर्वादी होगी साथ ही सडको मे होने वाले दुर्घटनाओ क जोखिम बना रहेगा। कर्मचारी नेता चन्द्रमणी भट्ट ने कहा कि तकनीकि के इस दौर मे कलस्टर स्कूलों का सुझाव उचित नही है ।.ग्राम प्रधान सूरज कुमार मे कहा कि वह किसी भी हालत मे स्कूल का समायोजन नही होने देंगे इस अवसर पर गणेश काण्डपाल शिवदत्त काण्डपाल हरीश राम कृष्नानन्द काण्डपाल भवानी दत्त .सुनील कुमार काण्डपाल धीरज रंगोड़ा ,दिवाकर रंगोड़ा विपिन रंगोड़ा हेमा काण्डपाल जगत सिह .खडक सिह.नीता देवी ,हेमा काण्डपाल के साथ 50 से अधिक अभिवाहक व एस एम सी के सचिव किरन जोशी शिर्षक अनिल कुमार साहु चारू चन्द्र पन्त यामिनी आर्या निकिता चन्द्र कृष्ण मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!