Shakti Samachar Online

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालयके नवीन प्रशासनिक भवन में कामकाज शुरू

Almora-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन से आधिकारिक कामकाज शुरू हो गए हैं। अब लोअर माल रोड में विश्वविद्यालय के कूर्मांचल छात्र छात्रावास के समीप बने विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन से कामकाज शुरू हो गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा मान्यता, कार्मिक, सामान्य, वित्त, परीक्षा आदि अनुभागों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित महादेवी वर्मा सृजन पीठ के पूर्व निदेशक प्रो देवसिंह पोखरिया, पूर्व संकायाध्यक्ष (कला) प्रो. एस. ए. हामिद और ग्रीन हिल्स की निदेशक डॉ वसुधा पंत ने कुलपति प्रो. बिष्ट से मुलाकात कर बधाइयाँ दी। इस अवसर पर साहित्य अकादेमी से जुड़े प्रो देवसिंह पोखरिया द्वारा साहित्य अकादेमी की गतिविधियों, प्रो. एस. ए. हामिद ने शैक्षिक गतिविधियों और डॉ. वसुधा पंत ने अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल से संबंधित जानकारियों से कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को अवगत कराया।

error: Content is protected !!