Shakti Samachar Online

7 UK वाहिनीं NCC द्वारा द रेड हैकल फेस्ट का आयोजन

77 उत्तराखंड एन.सी.सी. बटालियन, सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा द्वारा रेड हैकल फेस्ट आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि कुलपति और बटालियन के कर्नल प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, अतिथि प्रो जगत सिंह बिष्ट (पूर्व कुलपति, निदेशक शोध),कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक), सह अध्यक्ष प्रो शेखर चन्द्र जोशी (DSW), कुलसचिव और कार्यक्रम संयोजक कैप्टन (डॉक्टर) देवेंद्र सिंह बिष्ट, जनप्रतिनिधि श्री रवि रौतेला,कुलानुशासक दीपक द्वारा दीप प्रज्वलित कर रेड हैकल फेस्ट 2026 का शुभारंभ किया।
दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत कैडेट्स द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया और सरस्वती वंदना मां सरस्वती शारदे की प्रस्तुति दी।
बटालियन के ANO और कुलसचिव कैप्टन (डॉक्टर) देवेंद्र सिंह बिष्ट ने फेस्ट में अतिथियों का स्वागत करते हुए कैडेट्स की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि बटालियन के कई कैडेट्स राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों में चयनित हुए हैं और विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। कैडेट्स ऊर्जा और अनुशासित होकर देश सेवा कर रहे हैं। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
अतिथि प्रो जगत सिंह बिष्ट ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर भारतीय सेना की लघु इकाई है। NCC एक लघुसेना है, जिनकी प्रस्तुतियों में अनुशासन झलकता है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों और कैडेट्स को कभी भी अनुशासन को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि एनसीसी हमें भविष्य के लिए तैयार करती है।

कार्यक्रम संरक्षक प्रो सतपाल सिंह बिष्ट (कुलपति,सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय) ने कहा कि विश्वविद्यालय के कैडेट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वे अनुशासन में रहकर देश की सेवा के लिए कार्य करें।
उन्होंने पूर्व जर्नल बिपिन रावत का उद्धरण देते हुए सभी कैडेट्स और युवाओं को अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज हम नशे से जूझ रहे हैं। हमारे विद्यार्थी नशे की जकड़ में हैं। इससे मुक्ति के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कैडेट्स की उपलब्धि गौरवान्वित करती है। उन्होंने कैडेट्स को अपने उद्देश्य को ध्यान में रखकर मेहनत करने की बात कही। साथ ही बटालियन के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाइयाँ दी।
अध्यक्षता करते हुए प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने फेस्ट में परिसर की तरफ से स्वागत एवं अभिनंदन किया । उन्होंने कहा राष्ट्रीय पटल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कैडेट्स ने हमें गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि एकता और अनुशासन के लिए एनसीसी जानी जाती है, कैडेट्स अनुशासन का पालन करें और अपने उत्कृष्ट योग्यता का प्रदर्शन करें।
बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जितेंद्र शर्मा ने कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
जनप्रतिनिधि श्री रवि रौतेला ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन कार्यक्रमों से हमारे युवा कैडेट्स को बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। और कहा कि अनुशासन प्रथम है। नेतृत्व क्षमता आवश्यक है। एक अच्छा नेतृत्व सभी चुनौती को आसान बना देता है। उन्होंने भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को सहयोग देने की बात कही।
फेस्ट में मैं अघिल बढ़ने रुनो, देश लीजि लड़ने रुनो जैसी देशभक्ति प्रस्तुतियों के साथ
डीडीहाट की कमला छोरी, तिलगा तेरी लंबी लटी तसर का फुना, नेपाली, पंजाबी, कुमाउनी और विभिन राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए नृत्यों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में अव्वल कैडेट्स को रैंक प्रदान की गई और बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया। इसके साथ थल सेना कैम्प, एटीसी कैम्प आदि प्रशिक्षण केंद्रों में उत्कृष्ट आये छात्रों को सम्मानित किया गया।
इस फेस्ट में परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज कुमार शाह, कला संकायाध्यक्ष प्रो हरीश चंद्र जोशी, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. प्रो रुबीना अमान, प्रो रिजवाना सिद्दीकी (संकायाध्यक्ष, शिक्षा), प्रो ए के नवीन (संकायाध्यक्ष, विधि), प्रो ए.के. यादव, प्रो संजीव आर्या, डॉ एच आर कौशल (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य), प्रो निर्मला पंत, डॉ मीनाक्षी, डॉ पारुल सक्सेना, लेफ्टिनेंट (डॉ) ममता पंत, डॉ बलवंत कुमार, विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ ललित चन्द्र जोशी, प्रकाश बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल, उपाध्यक्ष भूपेश गैडा, महासचिव विशाल बिष्ट, कोषाध्यक्ष विनय कनवाल, सांस्कृतिक संयोजक दर्शन कुमार, अमित बिष्ट, निशांत पांडे सहित समस्त छात्रसंघ पदाधिकारी/ छात्र प्रतिनिधि, 77 UK बटालियन के पीआई स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांजल कुंजवाल, गर्विता भाकुनी आदि ने किया।

77 बटालियन की उपलब्धि

भारतीय सेना में 2 कैडेट लेफ्टिनेंट बने, 1 कैडेट गर्विता भाकुनी राष्ट्रपति मिलन के लिए चयनित,6 कैडेट अग्निवीर हेतु चयनित, 2 कैडेट नेवी के लिए, आर डी सी के लिए 1 कैडेट, थल सेना कैम्प के लिए 6 कैडेट, निम के लिए 6 कैडेट, साइबर सिक्योरिटी कोर्स के3 लिए5 कैडेट, MH अटेचमेंट 2 कैडेट, SNIC 1 (अंडमान एवं निकोबार हेतु) के लिए 3 कैडेट, SNIC 2 ( मेघालय हेतु) 5 कैडेट, UK ट्रैक-1 के लिए 8 कैडेट, UK ट्रैक-2 के लिए 4 कैडेट, आर्मी अटैचमेंट के लिए 8 कैडेट, नेशनल गेम 2026 के लिए 01 कैडेट, नेट बॉल के लिए 2 कैडेट ने भागीदारी की।

error: Content is protected !!