Shakti Samachar Online

एसएसजे परिसर में 4 अगस्त को मनाई जाएगी स्व. शोभन सिंह जीना की जयंती


अल्मोड़ा। स्वर्गीय शोभन सिंह जीना की जयंती के अवसर पर 4 अगस्त को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (एसएसजे) परिसर, अल्मोड़ा के गणित विभाग में दोपहर 1:00 बजे श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में स्व. शोभन सिंह जीना के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। इस अवसर पर शोभन सिंह जीना न्यास द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने सभी से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
इस संबंध में जानकारी एडवोकेट गोविन्द भण्डारी एवं दयाकृष्ण काण्डपाल ने संयुक्त रूप से दी।

error: Content is protected !!