देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई
अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के तत्वावधान में आज जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देश के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी केवल देश के प्रथम प्रधानमंत्री ही नहीं थे, बल्कि आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, औद्योगिक विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता की मजबूत विरासत दी।
उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने कठिन परिस्थितियों में देश का नेतृत्व करते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत किया और भारत को विकास एवं आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ाया। उनके विचार, आदर्श और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम नेहरू जी के बताए हुए भाईचारे, सामाजिक सद्भाव, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के रास्ते पर चलकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करें।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम मे ए आई सी सी ऑब्जर्वर संजय चोकर, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, अम्बी राम, हरीश राम, राधा बिष्ट, तारा चंद्र शाह, बी के पांडे, पूरन रौतेला,गोपाल चौहान,राधा बिष्ट ,जया जोशी,अख्तर हुसैन, दिनेश पिल्कवाल, पीताम्बर पाण्डेय , किरण आर्य जगदीश पाण्डेय उपस्तिथ रहे[