राज्य स्थापना दिवस सम्मेलन को लेकर अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल में भाजपा की बैठकों का दौर
अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अल्मोड़ा सांगठनिक जिले के सभी 15 मंडलों के 120 शक्ति केंद्रों में आयोजित किए जा रहे राज्य स्थापना दिवस सम्मेलन के क्रम में अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल के चौमू में बानरीदेवी कपिलेश्वर शक्ति केंद्रों में बैठक आयोजित की गई। मुख्य वक्ता / मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 13 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले इन सम्मेलनों के माध्यम से उत्तराखंड राज्य निर्माण के ऐतिहासिक संघर्ष,पृथक राज्य के निर्माण में भाजपा की भूमिका और राज्य की 26 वर्षों की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में पार्टी के जिला एवं मंडल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता प्रतिभाग कर रहे हैं,साथ ही स्थानीय नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण यहां की जनता के लंबे संघर्ष, आंदोलनकारियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है।पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 9 नवंबर 2000 को पृथक उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ।राज्य निर्माण से लेकर प्रदेश के विकास तक भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा भी मिला,जिसने प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान की।बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल,विद्युत,पर्यटन, धार्मिक पर्यटन,कृषि,उद्यान, रोजगार और महिला सशक्तीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिली है।पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि इन सम्मेलनों का उद्देश्य केवल राज्य स्थापना दिवस मनाना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को राज्य निर्माण के गौरवशाली इतिहास,आंदोलनकारियों के योगदान और प्रदेश की विकास यात्रा से परिचित कराना भी है।केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी भी जनता तक पहुंचाई जा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन अल्मोड़ा जिले के 120 शक्ति केंद्रों के माध्यम से उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास और विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम का आयोजन ग्राम चौमू में सरपंच/ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक बिष्ट की अध्यक्षता में किया गया तथा संचालन भानु अधिकारी ने किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जीवन मलवाल,राजेंद्र अधिकारी, उत्तम सिंह नेगी,हिमांशु अधिकारी,प्रकाश बोरा,पान सिंह राणा,मोहन सिंह पवार, दिलीप सिंह,भूपेंद्र सिंह,कुंदन सिंह,रमेश लाल,गोविन्द सिंह, चंदन राणा,दीपांशु,भूपेश सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।