Shakti Samachar Online

सेलाखोला वार्ड में हालिया भारी वर्षा से हुई क्षति का संज्ञान लेते हुए महापौर द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया

Almora-आज नगर निगम, अल्मोड़ा के सेलाखोला वार्ड में हालिया भारी वर्षा से हुई क्षति का संज्ञान लेते हुए महापौर द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त एवं नगर निगम के तकनीकी संवर्ग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान महापौर द्वारा वार्ड के अंतर्गत क्षतिग्रस्त मार्गों, अवरुद्ध नालियों, जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों एवं सुरक्षा दीवारों का विस्तृत मुआयना किया गया तथा स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई। महापौर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बारिश के कारण बंद पड़े जल निकासी मार्गों को तत्काल सुचारू किया जाए तथा क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु अविलंब प्राक्कलन तैयार कर सुधारीकरण कार्य प्रारंभ कराया जाए। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए गए।

error: Content is protected !!