Shakti Samachar Online

शिक्षित बेरोजगार पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

अल्मोड़ा, – क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जनपद के शिक्षित बेरोजगार पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए VAIBHAV GLOBAL LTD, GEMSTONE MANUFACTURING JAIPUR को दिनांक 18 सितम्बर, 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10ः00 बजे से मॉडल कैरियर सैन्टर, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा की ओर से सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा में तथा 19 सितम्बर, 2026 (शनिवार) को नगर सेवायोजन कार्यालय, रानीखेत की ओर से राजकीय डिग्री कालेज, रानीखेत में एकदिवसीय रोजगार मेलों के आयोजन हेतु आमंत्रित किया जा रहा है. अभ्यर्थियों का चयन कम्पनी द्वारा साक्षात्कार परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। इच्छुक अर्ह अभ्यर्थी उक्त कार्य दिवसों में प्रातः 10ः00 बजे सम्बन्धित कार्यालय / संस्थान में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्री व छाया प्रतियों, नवीनतम बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं 04 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, बैंक पासबुक या निरस्त धनादेश (चैक) के साथ उपस्थित हो सकते हैं। इसके लिए कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर-9149126931, 97201986087 एवं लैंडलाईन नम्बर-05962-298040 में सम्पर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!