Shakti Samachar Online

अल्मोड़ा पुलिस के RI रमेश चंद्र गैरोला ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मिला “राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक”

लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होकर रचा गौरवशाली इतिहास

Almora-अल्मोड़ा पुलिस में तैनात रिजर्व इंस्पेक्टर (RI) रमेश चंद्र गैरोला ने अपनी उत्कृष्ट, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाओं से एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस तथा पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

दिनांक 28.05.2026 को नई दिल्ली स्थित SPG कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक गरिमामय समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें एसपीजी में 09 वर्षो की सराहनी सेवा के लिए “President’s Award for Meritorious Service” (राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक) प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री के हाथों यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करना न केवल उनके उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण है, बल्कि पूरे उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय भी है।

विशेष उल्लेखनीय यह है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सम्मान प्राप्त करने का यह उनका दूसरा अवसर है। इससे पूर्व वर्ष 2023 में एसपीजी में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर उन्हें “Best Technical Officer” पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके द्वारा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। जनपद अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने भी उन्हें इस ऐतिहासिक सम्मान के लिए शुभकामनाएं देते हुए गर्व व्यक्त किया।

error: Content is protected !!