Shakti Samachar Online

भूतपूर्व सैनिकों/सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना, पुलिस एवं अर्र्द्ध सैनिक बलों में भर्ती हेतु भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर15 जून, 2026 से

अल्मोड़ा – जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी कर्नल विजय मनराल (अ0प्रा0) ने बताया कि कुमाऊ मण्डल के सेवारत/भूतपूर्व सैनिकों/सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना, पुलिस एवं अर्र्द्ध सैनिक बलों में भर्ती हेतु भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर दिनांक 15 जून, 2026 से 09 अगस्त, 2026 तक 56 दिनों का निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र हवालबाग, अल्मोड़ा में किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि ं जनपद के ईच्छुक पात्रों का चयन सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय चौघानपाटा, अल्मोड़ा में 15 जून, 2026 तक किया जायेगा। बाकी अन्य जनपदों के प्रशिक्षणार्थियों का चयन सम्बन्धित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा चयन किया जायेगा। प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी की आयु 17½ से 21 वर्ष शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास (45 प्रतिशत अंकों से) हो (भारतीय मूल के गोरखा हेतु केवल १०वी पास) है। वजन-46 कि०ग्रा० तथा सीना 77-82 से०मी० होना चाहिए। उम्मीदवार के पास हाईस्कूल इण्टरमीडिएट प्रमाण पत्र, आधार कार्ड पासपोर्ट साईज 01 फोटो, चिकित्सा प्रमाण पत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकार्डस ऑफिस का पार्ट-2 आर्डर / रिलेशन सार्टिफिकेट ई0सी0एच0 कार्ड एवं 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र साथ में होनी चाहिये। उन्होंने बताया कि दूरभाष-05962-232210 एवं 230246 पर जानकारी के लिए सम्पर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!