Shakti Samachar Online

जल उत्सव पखवाड़ा संचालित किया जायेगा

अल्मोड़ा – मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि SARRA परियोजना अन्तर्गत ‘‘धारा मेरा, नौला मेरा, गॉव मेरा, प्रयास मेरा‘‘ थीम के तहत जल संरक्षण अभियान-2026, दिनॉंक 01 जून, 2026 से 15 जून, 2026 तक विभिन्न स्तरों पर जल उत्सव पखवाड़ा संचालित किया जाना है, जिसके अन्तर्गत ग्राम स्तर पर विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों एवं जन समुदाय द्वारा जल संरक्षण अभियान-2026 में भागीदारी, विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा जल संरक्षण-2026 के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जागरूकता रैली आदि का विभिन्न स्तरों पर आयोजन, विभिन्न स्तरों पर जन भागीदारी एवं जागरूकता के दृष्टिगत क्षमता विकास कार्यक्रमों का आयोजन एवं प्रत्येक विकासखण्ड में जल संरक्षण अभियान-2026 के क्षमता विकास कार्यक्रम सम्पादन के लिए रू0 13,636 आवंटित किये जायेंगे। ग्राम स्तर पर धारा-नौला समिति का गठन, वृक्षारोपण, जल स्रोत स्वच्छता कार्यक्रम, पर्यावरण गोष्ठी (स्वच्छ गॉव सुरक्षित जलवायु अभियान), जन-जागरूकता रैलियां आदि गतिविधियं सम्पादित की जानी है। उन्होंने जलागम प्रबन्धन के अधिकारियों एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे जल उत्सव पखवाड़ा को ग्राम स्तर पर अयोजित करना सुनिश्चित करेंगे।

error: Content is protected !!