Shakti Samachar Online

भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

Almora=भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके योगदान को देश के लिए अमूल्य बताया।
अपने वक्तव्य में कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा निर्मित संविधान आज भी देश को एकजुट रखने का सबसे मजबूत आधार है।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि देश में जिस प्रकार सामाजिक असमानता और भेदभाव की घटनाएं बढ़ रही हैं, वह बाबा साहेब के आदर्शों के विपरीत है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का काम कर रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है।
पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
अंत में कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें और समाज में एकता, भाईचारा और समानता को मजबूत करें।कार्यक्रम मैं ,कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी केवल सती, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, मनोज कुमार जोशी, हेम चन्द्र तिवारी ,पूरन रोतैला, भैरव गोस्वामी, रमेश लटवाल, गोविंद मेहरा, विपुल काकी,

नारायण दत्त पांडे, विकास कुमार पार्षद, तारा चंद्र साह,निर्मल रावत,गीता मेहरा, किरण आर्य,दिनेश नेगी, अक्तर हुसैन, आनंद सिंह बिष्ट, प्रताप सत्याल,दीवान धपोला ,विनोद वैष्णव, शहाबुद्दीन, परितोष जोशी,जगदीश पांडे गोपाल भट्ट, जीविका, विनीत कुमार,पवन कुमार, उपस्थित रहे

error: Content is protected !!