Shakti Samachar Online

जनसुविधा में बाधा बना अतिक्रमण, अल्मोड़ा पुलिस का सड़क घेरने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही लगातार है जारी

Almora=चन्द्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनसुविधा, यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 14.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीर द्वारा पुलिस टीम के साथ धारानौला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इस दौरान ठेकेदार भुटी साह निवासी वार्ड नंबर 12, जैतिया पश्चिम चंपारण बिहार द्वारा धारानौला द्वारा सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री रखकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे आमजन की आवाजाही एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी।
तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिनियम में चालानी कार्रवाई किया गया। साथ ही सड़क मार्ग से निर्माण सामग्री हटाकर मार्ग को सुचारू कराया गया।
अल्मोड़ा पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति को भविष्य में सड़क अथवा सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई है।

error: Content is protected !!