Shakti Samachar Online

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन


अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक यूनियन के संयोजक दयाकृष्ण काण्डपाल के संयोजन में नन्दादेवी गीता भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके तहत जगमोहन बिष्ट को अध्यक्ष, गोपेश उप्रेती को उपाध्यक्ष तथा दयानन्द कठैत को महासचिव दिनेश भट्ट कोषाध्यक्ष अमित उप्रेती ,गोपाल पाण्ड़े को सदस्य , मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त दयाकृष्ण काण्डपाल को प्रांतीय पार्षद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को यूनियन से जोड़ा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यूनियन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी तथा जनपक्षधर और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहेगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि यूनियन की अगली बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी, जिसमें पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए ठोस कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता पर बल देते हुए यूनियन के उद्देश्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया

error: Content is protected !!