Shakti Samachar Online

अल्मोड़ा निवासी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी आतंकवाादियों से लोहा लेते हुवे शहीद, शोक की लहर

अल्मोड़ा= जम्मू मे आतंकवादियो से लोहा लेते हुवे भारतीय सेना के लेप्टिनेन्ट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद हो गये । जनपद मे शोक की लहर है ।शहीद भनोली तहसील में मुख्य प्रसासनिक अधिकारी प्रमोद नाथ गोस्वामी के सुपुत्र थे ।बीरेश्वर नाथ गोस्वामी भारतीय सेना के यूनिट 5 असम में कल जम्मू कश्मीर के राजोरी मे आतंकवादियो से मुठभेड़ मे शहीद हो गये। भारत माता के इस वीर पुत्र लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी मात्र 25 वर्ष 08 माह की उम्र मे अपने प्राण न्यौछावर कर दिये! उनका पार्थिव शरीर आज अल्मोड़ा पहुच रहा है जहा सैन्य सम्मान के अनुसार उनका अन्तिम संस्कार किया जायेगा ।

error: Content is protected !!