न्याय चला निर्धन के द्वार, ई- सेवा मोबाईल वैन के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह के निर्देशानुसार जिला न्यायालय अल्मोड़ा से कोसी बाज़ार, महिला पॉलीटेक्निक, एन टी डी चौराहा,फलसीमा बैंड, धारानौला , राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान कर्बला व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) अल्मोड़ा तक ई- सेवा मोबाईल वैन के माध्यम प्रचार प्रसार किया गया। उपस्थित आमजन मानस को गिरफ्तारी से पूर्व गिरफ्तारी के समय और रिमांड चरण में न्याय तक शीघ्र पहुंच, पुलिस का दायित्व ,अदालतों की भूमिका, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ( नालसा,) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन व उद्देश्य,न्याय तक शीघ्र पहुँच, नि:शुल्क विधिक सहायता की प्रकिया,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, आदि के विषय के बारे में जानकारी दी गई।
अधिकार मित्र विनीता आर्या,भावना तिवारी,संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत, मीनाक्षी जोशी, अंजु बिष्ट, दया आर्या, आरती कठैत, आशा भारती, गोविंदी बिष्ट, भावना आर्या, सुनीता रानी, भगवती गुसाई , नीमा बिनवाल,सरिता आर्या,सुषमा आर्या, इंदु राना, सिया मेहता, कोमल कुमारी, गरिमा जोशी, रूपा आर्या आदि इस अभियान में सामिल रहे।