अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल एवं ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के तत्वावधान में ऐंपण एवं भद्र प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ग्रीन हिल्स ट्रस्ट एवं अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के चौथे संस्करण के अंतर्गत नगर निगम सभागार में ऐंपण एवं भद्र प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
मुख्य प्रतियोगिता से पूर्व 20 से 25 जुलाई तक अल्मोड़ा की सुप्रसिद्ध ऐंपण कलाकार श्रीमती मीरा जोशी के मार्गदर्शन में छह दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 40 से अधिक प्रतिभागियों ने ऐंपण कला की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
26 जुलाई को आयोजित प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की वरिष्ठ ऐंपण कलाकार श्रीमती मीरा जोशी एवं बागेश्वर के वरिष्ठ लोक कलाकार श्री पंकज साह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने ऐंपण को उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक बताते हुए इसके संरक्षण और नई पीढ़ी तक इसके हस्तांतरण की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में भी श्रीमती मीरा जोशी एवं श्री पंकज साह ने प्रतिभागियों की कलात्मक प्रस्तुति, पारंपरिक शैली, रचनात्मकता एवं तकनीकी दक्षता के आधार पर निष्पक्ष मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया।
प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई। प्रथम श्रेणी में कार्यशाला के प्रशिक्षु प्रतिभागियों तथा द्वितीय श्रेणी में पूर्व से इस कला में पारंगत प्रतिभागियों ने भाग लिया। दोनों वर्गों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट कला कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत ने उत्तराखंड की लोककलाओं के संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ दुर्गापाल, एसबीआई मुख्य प्रबंधक श्री डी एस बिष्ट, यामिनी कांडपाल, श्री भूषण पांडे, श्री दीपक जोशी, श्रीमती मीता उपाध्याय, तनुजा, रजनी पंत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ वसुधा पंत द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता परिणाम
प्रथम श्रेणी (कार्यशाला प्रशिक्षु)
प्रथम – ..हेमलता वर्मा द्वितीय – ..हीरा कंवल तृतीय – ..ज्योति त्रिवेदी चतुर्थ- योगिता जोशी पंचम- दीपा गोस्वामी द्वितीय श्रेणी (पूर्व से पारंगत प्रतिभागी)
प्रथम – ..कंचन जाटव द्वितीय – हर्षित तिवारी .तृतीय – .कमला लाटवाल चतुर्थ – प्रियांशी गिनवाल पंचम- चाँदनी लटवाल