Shakti Samachar Online

नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला 2 वर्ष से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Almora- चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों को वांछित एवं फरार अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में थाना भतरौजखान पुलिस एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो वर्ष से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

मामला-
दिनांक 05.07.2024 को भगत सिंह नेगी निवासी ग्राम रूदबो, भतरौजखान द्वारा थाना भतरौजखान में तहरीर देकर बताया गया कि सुरेश सिंह नेगी ने उनके पुत्र को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹2.50 लाख की धोखाधड़ी की है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भतरौजखान में मु0 FIR संख्या-29/2024 धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। विवेचक द्वारा न्यायालय से अभियुक्त को फरार घोषित कराते हुए उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई कराई गई तथा गिरफ्तारी हेतु गैर-जमानती वारंट (NBW) भी प्राप्त किया गया।

थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार एवं प्रभारी एसओजी/ सर्विलांस सुनील धानिक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी, सर्विलांस एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। अथक प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने दिनांक 27.07.2026 को अमरोहा रेलवे स्टेशन से दो वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त सुरेश सिंह नेगी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सुरेश सिंह नेगी उम्र- 49 वर्ष पुत्र बहादुर सिंह नेगी,निवासी- पाण्डेकोटा, थाना रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. अपर उपनिरीक्षक करतार सिंह
  2. अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान
  3. हेड कांस्टेबल देवेन्द्र प्रताप सिंह
error: Content is protected !!