Shakti Samachar Online

डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण की एन.एस.एस. इकाई द्वारा कृमि मुक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोलियां वितरित कर स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को कृमि संक्रमण से मुक्त करने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से 18 नवंबर 2026 को राजकीय सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के सहयोग से महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा एल्बेंडाजोल की गोलियां वितरित की गईं।

कार्यक्रम में राजकीय सामुदायिक चिकित्सा केंद्र की आशा कार्यकर्ता श्रीमती किरण देवी ने सहयोग प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से बचाव हेतु एल्बेंडाजोल की गोलियां वितरित की गईं। साथ ही उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का सेवन करने तथा खान-पान में विशेष सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनप्रीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. इंदिरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पेट में होने वाले कृमि संक्रमण से बचाना, उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा करना तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला विधिक अधिकारी मित्र माला बिष्ट तथा सेवा भारत ट्रेड इंडियन की सदस्य श्रीमती मीना सतपोला भी उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस प्रकार स्वास्थ्य विभाग एवं महाविद्यालय की एन.एस.एस. इकाई के संयुक्त प्रयास से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

error: Content is protected !!