स्थानीय उत्पादों, हिमालयी हस्तशिल्प एवं महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल
Nainital -आज पेलाग फाउंडेशन की टीम ने हल्द्वानी के भोटियापड़ाव स्थित महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित “हिमालयन मुनस्यारी स्टोर–समृद्धि स्वयं सहायता समूह” के बिक्री केंद्र का भ्रमण किया।
यह केंद्र हिमालयी ऊनी उत्पादों, हस्तशिल्प, लोक कला विशेषकर ऐपण कला, प्राकृतिक रूप से प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों, स्थानीय जड़ी-बूटियों तथा अन्य स्थानीय उत्पादों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने और उन्हें बाजार से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर पेलाग फाउंडेशन की ओर से केंद्र के उत्कृष्ट कार्य एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किया गया। मपवाल ने यह प्रशंसा-पत्र पेलाग फाउंडेशन के मार्गदर्शक, वरिष्ठ सामाजिक वैज्ञानिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता आर. एस. बिष्ट के हाथों प्राप्त किया।
ऐसे प्रयास महिला सशक्तीकरण, स्थानीय आजीविका, पहाड़ी कारीगरों को बाजार, लोक कला एवं हिमालयी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
पेलाग फाउंडेशन सभी नागरिकों से विनम्र अपील कि हल्द्वानी के भोटियापड़ाव स्थित इस बिक्री केंद्र पर अवश्य जाएँ, स्थानीय उत्पादों को खरीदें और हमारी पहाड़ी महिलाओं, कारीगरों एवं स्थानीय उद्यमियों के प्रयासों को अपना सहयोग दें।
“स्थानीय खरीदें – स्थानीय को सशक्त बनाएं – हिमालयी विरासत को बचाएं।”