Shakti Samachar Online

अल्मोड़ा के फिल्म मेकर सिद्ध भोज को Best Music Video Director के सम्मान से नवाज़ा गया

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित young uttarakhand cine awards (YUCA Awards) 2026 में फिल्ममेकर सिद्ध भोज को Music Video Category में Best Music Video Director के सम्मान से नवाज़ा गया। यह पुरस्कार उन्हें कुमाऊंनी म्यूजिक वीडियो ‘आख्युं बात’ के निर्देशन के लिए मिला।

‘आख्युं बात’ की कहानी मूक-बधिर (Deaf & Dumb) बच्चों की भावनात्मक दुनिया पर आधारित है। बिना संवादों के भी भावनाओं को किस तरह व्यक्त किया जा सकता है, वीडियो इसी संवेदना को बेहद खूबसूरती से सामने लाता है।
गीत को माया उपाध्याय और अमित खरे ने आवाज़ दी है। वीडियो में मिनी बेलवाल और गोविंद सिंह बिष्ट ने अभिनय किया है, जबकि इसके निर्माता रोहित गुरुरानी हैं।

error: Content is protected !!