धार की त्यूनी पटवारी प्रशिक्षण केंद्र में द्रोणाचार्य इनडोर स्पोर्ट्स हॉल की छत पर एक विशालकाय पेड़ टूटकर गिरा
Almora-आज दिनांक 08/09/2026 को फायर स्टेशन के CUG no के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि धार की त्यूनी पटवारी प्रशिक्षण केंद्र में द्रोणाचार्य इनडोर स्पोर्ट्स हॉल की छत पर एक विशालकाय पेड़ टूटकर गिर गया है, सूचना प्राप्त होते ही फायर रेस्क्यू/राहत टीम प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा मुकेश चतुर्वेदी के मौजूदगी में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत व मेहनत से पेड़ को रस्सियों की सहायता से बाधकर वुडन कटर से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर छत से सुरक्षित रूप से हटा दिया गया। उक्त घटनास्थल पर ट्रेनिंग सेंटर के कार्यकारी निदेशक, तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद थे,जिसमें स्टेशन इंचार्ज द्वारा ट्रेनिंग सेंटर का फायर रिस्क निरीक्षण भी किया गया।
घटनास्थल पर उपस्थित फायर रेस्क्यू यूनिट–
स्टेशन इंचार्ज- श्री मुकेश चतुर्वेदी
LFM- किशन सिंह
FS DVR- विपिन बडोला
FM – प्रियांशु कुमार, प्रेम सिंह, दीपक सिंह सामंत,धीरेन्द्र सिंह, दीपक मार्शल।