Shakti Samachar Online

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर ज्योली (गौ-सदन) अल्मोड़ा में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत ग्रामीण विकास का दिया गया संदेश

अल्मोड़ा – जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, गिरीश पंत ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के 45वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला विकास प्रबंधन इकाई के तत्वावधान में सामाजिक विकास एवं प्रबन्ध समिति तथा हिमारोग्यम सहकारी समिति के संयुक्त सहयोग से विकासखण्ड हवालबाग के ज्योली स्थित गौ-सदन परिसर में आज एक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने पिछले 45 वर्षों में कृषि और ग्रामीण विकास में दिए योगदान से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नाबार्ड द्वारा देश को स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि, एफपीओ, आदि महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी योजनाएं दी। नाबार्ड केवल वित्तीय संस्था के रूप में ही नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने वाली अग्रणी संस्था के रूप में भी कार्य कर रहा है। उन्होंने नाबार्ड की इस यात्रा में साझेदार रहे महत्वपूर्ण साझेदारों – राज्य सरकार, ग्रामीण वित्तीय संस्थान- विशेषतः ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी बैंक, वैज्ञानिक संस्थानों, एनजीओ, कृषकों आदि का धन्यवाद दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय आर्य तथा गोविंद बल्लभ पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान से उपस्थित वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सतीश आर्य, डॉ ए0 के0 साहनी, डॉ के एस0 कनवाल, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक, पवन बिष्ट, सामाजिक विकास एवं प्रबंध संस्थान अल्मोड़ा के अध्यक्ष शंभु जोशी आदि ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखे और नाबार्ड को स्थापना दिवस पर बधाइयाँ ज्ञापित की ।
गौ सदन के मुख्य संचालक दया कृष्ण कांडपाल द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का हार्दिक आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वर्ष 2026 अंतराष्टीªय महिला किसान वर्ष के दृष्टिगत गौ सदन में कार्यरत महिलाओं आशा एवं शोभा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन के उपरान्त गो-सदन की भूमि पर विभिन्न प्रजाति के पौंधों का वृक्षारोपण किया गया।

error: Content is protected !!