नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक दिखाया गया
Almora- जिला युवा अधिकारी कमल त्रिपाठी के नेतृत्व में माय भारत युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार की तरफ़ से माय भारत द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय अल्मोड़ा में नुक्कड़ नाटक दिखाया गया । जिसमें नशे के दुष्प्रभाव उससे होने वाली हानियों के बारे में दिखाया गया। साथ ही युवाओं के नशे के खिलाफ शपथ दिलाई व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। वहीं कार्यक्रम में दिव्या जोशी, राहुल जोशी ,संदीप सिंह नयाल , विकास सिंह, प्रियांशु , दिव्यांशु आदि लोग उपस्थित रहे।