Shakti Samachar Online

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोलछीना,भेसियाछाना ब्लॉक अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया


Almora- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोलछीना,भेसियाछाना ब्लॉक अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, ईएनटी (नाक, कान एवं गला) विशेषज्ञ तथा आयुष विभाग की टीम द्वारा अपनी सेवाएँ प्रदान की गईं। उक्त विशेषज्ञ चिकित्सक एवं टीम जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा से उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान , चेस्ट एक्स-रे, टीबी स्क्रीनिंग, एनसीडी (Non-Communicable Diseases) स्क्रीनिंग, एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जांच एवं परामर्श तथा ई-रक्तकोष (e-RaktKosh) से संबंधित सेवाएँ एवं आवश्यक जांचें उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त पात्र लाभार्थियों के दिव्यांग (विकलांग) प्रमाण-पत्र भी बनाए गए।
जिसमे कुल मरीजों की संख्या 127 रही
जिसमे से अस्ति रोग के 40 मरीज, Ent, 21,स्त्री रोज विशेषज्ञ द्वारा 10 मरीज आयुष के मरीज 36,
Chest Xray:96 हुए
यह स्वास्थ्य शिविर भैंसियाछाना ब्लॉक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ संजीव शुक्ला की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में समस्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
उक्त कैंप मै ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक दीपक पंत, डॉ अदिति, डॉ संदीप पोरवाल,उमेश जोशी, पूजा cho kavya, neha, स्वाति, chandra, naina, priya, anm anjali, deepa, ritu vandana, आशा ममता जीना, माधवी, एवं अन्य staff मौजूद रहे

error: Content is protected !!