Shakti Samachar Online

सेवा संकल्प अभियान के तहत ताकुला में आयोजित शिविर में 236 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

अल्मोड़ा, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड ताकुला में आयोजित शिविर में 236 लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 307 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनसामान्य को संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित विभागों के समक्ष रखीं। कुल 121 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 104 का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 84 आवेदन पत्र प्राप्त किए गए।

विभागीय स्टालों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की सुविधा मिली।

शिविर में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा , परियोजना निदेशक केएन तिवारी सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!