Shakti Samachar Online

08 घंटे में चोरी का खुलासा, कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने बुलेट समेत 19 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार


दिनांक 25.09.2026 को अनुराग तिवारी निवासी तल्ला चीनाखान अल्मोड़ा द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 22.09.2026 की रात्रि उसके घर ग्राम चीनाखान, अल्मोड़ा से मोटर साइकिल बुलेट किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। जिस सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा में मु0 FIR NO- 105/2026 धारा 303(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

कार्यवाही- चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मामले का संज्ञान लेकर संबंधितों को चोरी की घटना की शीघ्र अनावरण करने व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

   *अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा श्री बलवन्त सिंह रावत* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियोग पंजीकरण के मात्र 08 घण्टे के भीतर अभियुक्त विशाल बोरा उम्र-19 वर्ष को फलसीमा रोड टाटिक हेलीपैड को जाने वाले रास्ते के तिराहे से गिरफ्तार कर उसके द्वारा चोरी की गई वाहन संख्या- UK06-AL- 7771  मोटर साइकिल बुलेट को बरामद की गई। साथ ही बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गयी।  

अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी अभियुक्त का विवरण-
विशाल बोरा उम्र-19 वर्ष पुत्र सोबन सिंह निवासी बाड़ेछीना पो0 धौलछीना जनपद अल्मोड़ा

बरामदगी-
वाहन संख्या- UK06-AL- 7771 मोटर साइकिल बुलेट बरामद

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम-
1-उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा, प्रभारी चौकी धारानौला
2-कानि0 हेम चन्द्र नागिला
3-कानि0 विपिन कुमार शर्मा.

error: Content is protected !!