Shakti Samachar Online

स्वर्गीय पुष्पलता जोशी स्मृति ट्रस्ट ने विद्यार्थियों को वितरित किए स्वेटर

अल्मोड़ा। स्वर्गीय पुष्पलता जोशी स्मृति ट्रस्ट की ओर से आज राजकीय हाईस्कूल कांडानौला में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष नितिन जोशी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों और नई संभावनाओं पर चर्चा की।
ट्रस्ट के संयोजक दयाकृष्ण कांडपाल ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के लिए अनेक नए तरीकों और तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने तथा शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही गांव में एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेजों एवं सरकारी सुविधाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
चंद्रमणि भट्ट ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान सोना जोशी, दिनेश चंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान सूरज कुमार किशनानंद कांडपाल, शिवदत्त, बसंत पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति किरण राव ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की।

error: Content is protected !!