Shakti Samachar Online

मुख्यमंत्री से मिली नंदादेवी मंदिर समिति,मेले के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

देहरादून-अल्मोड़ा में होने वाले ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेले के आयोजन को लेकर नंदादेवी मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।समिति ने मुख्यमंत्री को आगामी नंदादेवी मेले में शामिल होने तथा मेले के उद्घाटन के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।मुलाकात के दौरान समिति पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मेले की तैयारियों एवं आयोजन से संबंधित जानकारी दी।उन्होंने बताया कि नंदादेवी मेला अल्मोड़ा की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है,जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराज से श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं।समिति ने मुख्यमंत्री से मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों से मेले की तैयारियों और आयोजन को लेकर जानकारी ली तथा मेले के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।समिति पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के मेले में शामिल होने से आयोजन की गरिमा बढ़ेगी और अल्मोड़ा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को व्यापक पहचान मिलेगी। मेले को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा समिति को मेले के उद्घाटन अवसर पर अल्मोड़ा आने के लिए आश्वस्त किया गया है तथा मेले में हर संभव सहायता की बात कही है। आज मुख्यमंत्री से मिलने वालो में मेयर अजय वर्मा, मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा,सचिव मनोज सनवाल,पार्षद अमित साह मोनू, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, पार्षद अभिषेक जोशी,नंदा देवी मंदिर कमेटी सदस्य संजय साह रिक्खू शामिल रहे।

error: Content is protected !!