स्प्रिंग डेल्स स्कूल, अल्मोड़ा में दो दिवसीय रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
अल्मोड़ा : स्प्रिंग डेल्स स्कूल, अल्मोड़ा में दो दिवसीय रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। शनिवार और सोमवार को आयोजित इस दो दिवसीय विज्ञान मेले मे ं छात्रों ने अपनी तकनीकी सोच और आधुनिक कौशलों का बेजोड़ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी के पहले दिन, शनिवार को मुख्य अतिथि माननीय विधायक मनोज तिवारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंन े छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न वर्किंग रोबोट्स और एआई मॉडल्स का बारीकी से निरीक्षण किया। छात्रों के अनोखे आविष्कारों को देखकर उन्होंन े बच्चों की खूब पीठ थपथपाई और उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज का युग तकनीक का है और पहाड़ के बच्चों मे ं इस तरह की वैज्ञानिक सोच देखना बेहद गर्व की बात है। उन्होंन े स्कूल प्रबंधन के इस प्रयास की भी सराहना की।

प्रदर्शनी के दूसरे दिन, सोमवार को क्षेत्र के जाने-मान े शिक्षाविदों और विशेषज्ञों, डॉ. कपिल नयाल सर और डॉ. दीप जोशी सर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दोनों अतिथियों ने छात्रों के रोबोटिक प्रोजेक्ट्स की गहराई से समीक्षा की। डॉ. कपिल नयाल और डॉ. दीप जोशी ने बच्चों को एआई के भविष्य और इसकी उपयोगिता के बारे मे ं महत्वपूर्ण जानकारिया ं दीं। उन्होंन े छात्रों को लगातार नया सीखन े और तकनीक का सही दिशा मे ं इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योत्सना सोहनलाल और प्रबंधन समिति ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंन े कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियो ं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्र के छात्रों को आधुनिक वैश्विक तकनीक से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियो ं के लिए तैयार हो सकें।
इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की कड़ी मेहनत और उनके बनाए गए शानदार गैजेट्स की जमकर तारीफ की।