Shakti Samachar Online

जनपद अल्मोड़ा पुलिस द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतन्त्रता दिवस, शान से लहराया तिरंगा

Almora- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज प्रातः 09:00 बजे पुलिस लाइन अल्मोड़ा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। साथ ही उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने समस्त पुलिस परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से देश की एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता एवं आपसी सौहार्द को बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाए गए तथा सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित NCC कैडेट्स, पुलिस जवानों एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा व जनपद के समस्त थाना/चौकी एवं फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

उपस्थित
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चन्द्र, निरीक्षक दूरसंचार श्री उमाशंकर पाण्डे, निरीक्षक यातायात हयात सिंह सहित संचार शाखा, पुलिस लाइन के अधिकारी/कर्मचारीगण, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं NCC की महिला कैडेट्स उपस्थित रहे।

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

error: Content is protected !!