Shakti Samachar Online

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम


अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने सभी प्रदेशवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद प्राप्त हुई है। महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल विदेशी शासन से मुक्ति का नाम नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान, न्याय और अवसर मिलना ही स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ है। कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और भाईचारे के मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और आगे भी मजबूती से अपनी भूमिका निभाती रहेगी।
विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक असमानता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों का सामना एकजुट होकर तथा संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें तथा समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाएं।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों से कांग्रेस कार्यालय परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी नगर पालिका अध्य्क्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, युथ जिलाध्यक्ष विक्रम फर्तियाल ओबीसी जिलाध्यक्ष पारस गोस्वामी, कॉप्रटिव प्रकोष्ठ अध्यक्ष हर्ष कनवाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविन्द रौतेला प्रदेश सचिव गोपाल बिष्ट, महेश चन्द्र, किरण आर्य, अम्बी राम आर्य, हरी राम आर्य, आनंद सिंह बिष्ट, निर्मल रावत,पार्सद इंतकाब आलम, दीपक कुमार, मुकेश कुमार गुंजन चमयाल, विनोद वैष्णव, परितोष जोशी, कमलेस्वर विस्वकर्मा,शशांक बिष्ट, मनोज वर्मा, केतन चौधरी, पूरन रौतेला, दीक्षांत जीना, सुनील मनराल, जया जोशी, गीता मेहरा, फेमिना खान, तारा तिवारी, दीपा जोशी, रविंद्र टम्टा, नारायण दत्त पाण्डेय, अवनी अवस्ती, लीला जोशी, हरीश नाथ, देव सिंह कनवाल, मनोज बिष्ट, इसरार अहमद, जगदीश पाण्डेय बसंत कनवाल, प्रकाश डसीला, राज चौहान, संजय नेगी, टीटू पंत उपस्थित रहे

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

error: Content is protected !!