Shakti Samachar Online

झिंझाड़ वार्ड में पार्षद अमित साह मोनू का किया भव्य स्वागत, वार्डवासियों ने जताया आभार

अल्मोड़ा-झिंझाड़ वार्ड के पार्षद अमित साह मोनू का वार्डवासियों की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वार्डवासियों ने पार्षद की सक्रियता और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।वार्डवासियों ने कहा कि पार्षद दिन-रात क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहते हैं और जरूरत पड़ने पर रात्रि में भी लोगों के बीच उपस्थित होकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करते हैं।वार्डवासियों ने बताया कि झिंझाड़ वार्ड में लंबे समय से बेतरतीब ढंग से बिछी पेयजल लाइनों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पार्षद अमित साह मोनू ने जल संस्थान से वार्ता कर ऐसी पाइप लाइनों को हटवाने एवं व्यवस्था को सुव्यवस्थित कराने के लिए पहल की। इसके साथ ही वार्ड में क्षतिग्रस्त मार्गों के निर्माण तथा नशेड़ियों के आतंक से निजात दिलाने के लिए भी वह लगातार संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष आवाज उठा रहे हैं।बुजुर्ग परिवार के लिए तत्काल बनवाया क्षतिग्रस्त रास्ता
वार्डवासी खजान काण्डपाल ने कहा कि पार्षद अमित साह मोनू लगातार समस्याओं के निदान के लिए प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में एक ऐसा परिवार रहता है, जिसमें सभी सदस्य बुजुर्ग हैं। उनके घर के ऊपर की दीवार काफी समय से क्षतिग्रस्त थी, जिसके कारण बारिश का पानी घर के भीतर घुस रहा था। वहीं, घर के समीप का रास्ता भी क्षतिग्रस्त होकर हवा में लटक गया था। इस मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों का आवागमन होता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।काण्डपाल ने बताया कि पार्षद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिलाधिकारी अंशुल सिंह से वार्ता की तथा नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा से आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुरोध किया। इसके बाद क्षतिग्रस्त रास्ते का तत्काल निर्माण कराया गया। इस कार्य के लिए बुजुर्ग परिवार सहित समस्त मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह एवं नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा का आभार जताया।
वार्डवासी पंकज कनवाल ने कहा कि पार्षद अमित साह मोनू दिन हो या रात, क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए केवल पार्षद ही नहीं, बल्कि सभी वार्डवासियों को उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की जरूरत है। सामूहिक प्रयासों से झिंझाड़ वार्ड को एक उत्कृष्ट वार्ड के रूप में विकसित किया जा सकता है।इस अवसर पर वार्ड के लोगों को संगठित कर ‘मां राज राजेश्वरी मोहल्ला समिति’ का भी गठन किया गया। पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि समिति का उद्देश्य मोहल्ले की समस्याओं के साथ-साथ वार्ड और नगर की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा। समिति प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समक्ष जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करेगी।
सम्मान समारोह के दौरान वार्डवासियों ने पार्षद अमित साह मोनू के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए धरातल पर सक्रियता से कार्य करना भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्षद इसी तरह वार्ड के विकास, जनसुविधाओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करते रहेंगे। आज एक स्ट्रेचर भी उनके द्वारा मोहल्ले के बीचों-बीच पर रखा गया ताकि जिस किसी जरूरतमंद को भी इसकी जरूरत हो वह वहां से उपलब्ध कर सके इस अवसर पर भास्कर तिवारी, जगदीश चंद्र तिवारी,खजान कांडपाल,पंकज कनवाल, राजेंद्र प्रसाद गुरुरानी,अरुण बिष्टभोपाल सिंह शाही,शक्ति सिंह,केतन पांडे,विवेक लोहनी,भारत भट्ट,संजय चौहान,लोकेश तिवारी,जय गुरुरानी, विनोद जोशी,पीयूष वर्मा,सागर गुरुरानी, विवेक तिवारी,नीमा गुरुरानी, रजनी पंत,चंद्रा भट्ट,दया तिवारी,दया वर्मा,गुड्डन भंडारी,दीपा भट्ट, किरन साह,हेमा भंडारी,प्रिया भंडारी,माही,मीना सलारिया, मीना मठपाल,भावना तिवारी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!