Shakti Samachar Online

डबरा सौराल, ग्राम सभा तड़म एवं काठ की नाव क्षेत्र में मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम हेतु टीम गठित

अल्मोड़ा- मोहान वन क्षेत्र के ग्राम सभा डबरा सौराल, ग्राम सभा तड़म एवं काठ की नाव क्षेत्र में मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम हेतु उप प्रभागीय वनाधिकारी रानीखेत द्वारा गठित टीमों द्वारा लगातार क्षेत्र में कैम्प कर वन्यजीव को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है, गश्त एवं निगरानी की जा रही है साथ ही प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं। वन विभाग द्वारा ग्राम सभा डबरा सौराल व ग्राम सभा सौराल के रास्तों/पथमार्गों आदि स्थानों में झाड़ी कटान करवाया जा रहा है।
संवेदनशील क्षेत्रों में वन्यजीव के पगमार्ग एवं अन्य गतिविधि की पहचान की जा रही है, टीमों द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा उपकरण 06 एनाइडर, 07 फाक्स लाईट, राइफल, और गाँधी बन्दूक का प्रयोग किये जा रहे है, क्षेत्र में बाघ रेस्क्यू हेतु 06 पिंजरे लगाये जा चुके हैं। 02 ड्रोन द्वारा बाघ की गतिविधि ट्रैक की जा रही है। क्षेत्र में 02 लाइव कैमरा, 31 कैमरा ट्रैप अन्य उपकरण स्थापित कर दिए है, गश्ती टीम द्वारा उक्त क्षेत्र में गश्त एवं निगरानी की जा रही है उनके द्वारा पिंजरे, ट्रैप कैमरे एनाइडर अन्य उपकरणो की जाँच की जा रही है रेस्क्यू टीम द्वारा वन्यजीव को रेस्क्यू करने हेतु वन्यजीव की गतिविधि को ट्रैक किया जा रहा है साथ ही गाँव में पोस्टर लगाकर, लाउड स्पीकर द्वारा जागरूकता एवं जन जागरूकता गोष्ठी की जा रही हैं, रेस्क्यू के लिए कॉर्बेट की विशेषज्ञ टीम का सहयोग लिया जा रहा है।
डॉक्टर टीम द्वारा रेस्क्यू टीम के साथ बाघ रेस्क्यू के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। गश्त, निगरानी, जागरूकता, प्रचार प्रसार के लिए रामनगर वन प्रभाग की टीम, कालागढ़ टाइगर रिर्जव की टीम एवं अल्मोड़ा वन प्रभाग की रानीखेत रेंज, जौरासी रेंज, द्वाराहाट रेंज, अल्मोड़ा रेंज की टीम द्वारा क्षेत्र में कैम्प लगा कर सहयोग किया जा रहा है।

error: Content is protected !!