पूर्व भाजपा SC प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष प्रकाश टम्टा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की
Almora-भाजपा अनुसूचित जाति (SC) प्रकोष्ठ के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं दोलाघट क्षेत्र के प्रकाश टम्टा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की । भूपन्द्र भोज ने कहा कि जनसेवा, क्षेत्रवासियों के हक की लड़ाई और सामाजिक न्याय के प्रति उनका अटूट समर्पण हमेशा से प्रेरणादायी रहा है। भूपन्द्र भोज ने कहा कि प्रकाश टम्टा और उनके साथियों के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से से दौलाघाट क्षेत्र में संगठन को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी और आम जनता की आवाज और अधिक सशक्त होगी।