बमनस्वाल स्थानीय देवी मंदिर में अखंड रामायण कथा का शुभारंभ
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लाक के अन्दर ग्राम सभा बमनस्वाल के देवी मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण कथा आयोजित हुई जिसमें स्थानीय जनता और भक्त जनो के माध्यम से भजन कीर्तन से समां बांधे रखा कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जा रहा है। जिसमें बीजेपी जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट,भुवन चंद्र,नन्दा बल्लप भट्ट, गिरीश चंद्र जोशी,पंडित पूरन चन्द्र जोशी, दिनेश भट्ट कुन्दन बिष्ट मोहन चंद्र उपाध्याय, बिशन दत्त भट्ट, गोपाल सनवाल अन्य सभी ग्राम वासी उपस्थित थे।