Shakti Samachar Online

एसएसपी अल्मोड़ा ने मोहर्रम के दृष्टिगत मुख्य बाजार क्षेत्र का किया भ्रमण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने हेतु शहर कोतवाल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Almora-चन्द्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत अल्मोड़ा मुख्य बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की तथा अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय को विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाहरी व्यक्तियों के शत प्रतिशत सत्यापन करने तथा बिना सत्यापन के निवास कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
भ्रमण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, इंस्पेक्टर LIU मनोज भारद्वाज व अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

error: Content is protected !!