कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रूप में सहभागिता कर लोकपर्व की बधाइयाँ दी
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के द्वारा आयोजित हरेला महोत्सव 2026 के अंतर्गत संचालित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट आमंत्रित रहे। 14 जुलाई से लेकर 18 जुलाई तक संचालित वृक्षारोपण अभियान में शामिल होकर हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण किया।
इस कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चन्द्र लोहनी ने अध्यक्षता की। उन्होंने कुलपति प्रो बिष्ट का पुष्पगुच्छ देकर उ. मु. विश्वविद्यालय की ओर से स्वागत किया।
विश्वविद्यालय द्वारा उत्तराखंड के सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व को दर्शाते हुए हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के समस्त विद्या शाखाओं के अधिकारी अवाम अध्यापक शामिल रहे।