दिल्ली में आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में उत्तराखंड लोकवाहनी की बैठक आयोजित, संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की मांग
अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोकवाहनी की एक बैठक आयोजित कर दिल्ली में आंदोलनरत छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा छात्रों की समस्याओं का संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की मांग की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। छात्र देश का भविष्य हैं, इसलिए उनके साथ संवेदनशीलता और संवाद का व्यवहार किया जाना चाहिए।
बैठक में पूरन चन्द्र तिवारी, अधिवक्ता जगत रौतेला, दयाकृष्ण काण्डपाल, जंगबहादुर थापा, अजय मित्र सिंह बिष्ट, अधिवक्ता अजय सिंह मेहता, हारिस मुहम्मद सहित अन्य उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा घटना पर गहरा रोष प्रकट किया। सभी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया।