अटल उत्कृष्ट राइंका लमगड़ा के प्रधानाचार्य त्रिभुवन कुमार ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, दी गई भावभीनी विदाई
अल्मोड़ा (लमगड़ा)। शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान और अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज (राइंका) लमगड़ा, अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य त्रिभुवन कुमार ने अपने पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। उनके इस निर्णय के बाद विद्यालय परिवार और स्थानीय शिक्षा जगत में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया जा रहा है।
त्रिभुवन कुमार ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान शिक्षा के स्तर को सुधारने और विद्यालय के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अटल उत्कृष्ट राइंका लमगड़ा में उनके कार्यकाल में न केवल विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सकारात्मक सुधार देखने को मिला, बल्कि विद्यालय के बुनियादी ढांचे, अनुशासन और सह-शैक्षिक गतिविधियों को भी एक नई दिशा मिली। एक कुशल प्रशासक और मार्गदर्शक के रूप में उन्होंने हमेशा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास किए।
उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और स्थानीय अभिभावकों ने उनके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके सुखद आगामी जीवन की कामना की। इस विदाई कार्यक्रम में उनकी पत्नी ब्लॉक प्रमुख भैंसियाछाना नीमा आर्या और बच्चों सहित प्रधानाचार्य सत्येंद्र नाथ तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष हरीश कपकोटी, पीटीए अध्यक्ष मदन रावत, अमर प्रकाश, दीपक मलड़ा, शिवलाल, मीना आर्या, ममता नायक, नीता सुठा, संजय जोशी, संजय कुमार, विनोद कुमार, बलवंत कालाकोटी, जगदीश भट्ट, कमल किशोर, के.एन. जोशी, राजेंद्र बगड़वाल, जगत सिंह धामी, अंजलि, संजय मेहता, गोविंद राम, धर्मेंद्र, राकेश, गोपाल आदि लोग उपस्थित रहे।