माँ नन्दा देवी मेले के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर में यातायात व्यवस्था हेतु रूट एवं डायवर्जन प्लान, आंशिक संशोधन
चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 16.09.2026 से 23.09.2026 तक आयोजित होने वाले माँ नन्दा देवी मेले के दौरान आम जनमानस को यातायात संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर की एल0आर0 साह रोड पर एन0टी0डी0 से शिखर तिराहे तक यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
डायवर्जन प्लान-
1- दन्या, पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा/हल्द्वानी की ओर आने वाले (समस्त चौपहिया वाहन) – एन0टी0डी0 तिराहा-धारानौला करबला होते हुए अपने-अपने गन्तवय स्थान को जाएंगे ।
2- बागेश्वर से अल्मोड़ा को आने वाले (समस्त चौपहिया वाहन) एन0टी0डी0 से धारानौला- करबला होते हुए या एन0टी0डी0 से लक्ष्मेश्वर -पांडेखोला होते हुए जाएंगे।
3- एल0आर0साह रोड पर एन0टी0डी0 से शिखर की ओर जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन प्रातः के समय आवागमन पूर्वतः रहेगा। शेष मेला अवधि के दौरान समाप्ति तक प्रतिबन्धित रहेंगें।
4- एल0आर0 साह रोड पर संपूर्ण दोपहिया वाहनों का संचालन शिखर से साई मंदिर एवं साई मंदिर से शिखर के बीच मेला अवधि के दौरान भीड़ की स्थिति को देखते हुए तदानुसार क्रियान्वित रहेगा।
5-जिन स्कूल वाहनों को पूर्व में एल0आर0साह रोड आवागमन की अनुमति दी गई थी, उक्त वाहन स्कूल बन्द होने के समय वापसी में साई मंदिर से शिखर की ओर न आकर एन0टी0डी0 की ओर जाएंगे।
6-धारानौला रोड, माल रोड व लोअर माल रोड पर यातायात व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत बनी रहेगी।
7-माँ नन्दा सुनन्दा देवी के भव्य डोला (पालिकी यात्रा) के समय एल0आर0 साह एवं माल रोड पर समस्त चौपहिया एवं दोपहिया वाहनों का आवगमन प्रतिबन्धित रहेगा।
अपील-
नगर में प्रवेश करने वाले समस्त वाहन चालक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही अल्मोड़ा पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही प्रयोग करें।