Shakti Samachar Online

बाल्मीकि जयंती पर अल्मोड़ा नगर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, दोपहर 12 बजे से लागू होगा यातायात प्लान

*दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को बाल्मीकि जयंती* के अवसर पर नगर अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु अपराह्न 12:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

🚔 यातायात डायवर्जन प्लान निम्नवत रहेगा—

  1. एलआर साह रोड: एनटीडी से शिखर की ओर आने वाले समस्त चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  2. लिंक रोड: जलाल तिराहे से बाजार की ओर समस्त चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  3. करबला मार्ग: करबला से माल रोड एवं लक्ष्मेश्वर की ओर आने वाले समस्त चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  4. वन-वे यातायात व्यवस्था: कस्बा अल्मोड़ा की वन-वे यातायात व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत संचालित रहेगी।

अपील– जनमानस से अनुरोध है कि उक्त ट्रैफिक प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करें।

error: Content is protected !!