उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक सम्पन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा , एडम्स प्रांगण में सूखे पेड़ से संभावित खतरे पर, यूनियन ने चेताया
अल्मोड़ा -उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा इकाई के अध्यक्षता में, गीता भवन नन्दा देवी में आज दिनांक 5जुलाई 2026 बैठक हुई, जिसमें पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं व पत्रकारों पर अनावश्यक दबावों पर चर्चा की गई। सरकार से मांग की गई कि पत्रकारों पर अनावश्यक दबावों और उनकी छवि खराब करने के प्रकरणों का निष्पक्ष संज्ञान लिया जाए।
बैठक में यूनियन के जिलाध्यक्ष जगजीवन बिष्ट ने यूनियन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा भावी कार्यक्रमों के संबंध में कई प्रस्ताव तय किए गए।

बैठक में एडम्स बालिका इंटर कालेज में सूखे पेड़ से संभावित खतरे पर, यूनियन के वरिष्ठ पत्रकार एवं उपाध्यक्ष गोपेश उप्रेती ने बताया कि यह सूखा पेड़ कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। उन्होंने बताया कि गत सप्ताह उक्त पेड़ की टहनी अचानक टूटकर उनके ऊपर गिरी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। इस मार्ग से हजारों बच्चे स्कूल को आते-जाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त सूखे पेड़ के संबंध में पूर्व में, आपदा प्रबंधन,वन विभाग, उपजिलाधिकारी, विधायक से दूरभाष पर संपर्क कर इस संबंध में अवगत कराया गया, किंतु अभी तक इस सूखे पेड़ को कटवाने संबंधी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बैठक में यह भी तय किया गया कि पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं व जनहित के मुद्दों को लेकर उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से मिलेगा।
इस बैठक में जगजीवन बिष्ट (यूनियन अध्यक्ष), गोपेश उप्रेती (उपाध्यक्ष), दयानन्द कठैत (महा सचिव), दयाकृष्ण काण्डपाल (प्रदेश प्रांतीय पार्षद),दिनेश भट्ट (कोषाध्यक्ष), कपिल मल्होत्रा, अनिल सनवाल, गोपाल सिंह चम्याल, ललित भट्ट, चन्द्रशेखर द्वीवेदी,मुकेश सक्टा, देवेन्द्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।